फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवा। इलाके के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि  शादी के बहाने उसने बुलाया फिर दुष्कर्म किया। अगली सुबह शादी की बात करने पर मुकर गया। पुलिस ने आरोपी विजय यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। जानकारी के मुताबिक, युवती का पास के ही गांव के रहने वाले विजय यादव से 1 साल पहले प्रेम संबंध हो गया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो शादी की भी बात सामने आई। फिर लड़के ने शादी से मिला हवाली करने लगा परेशान लड़की ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। इसी बीच युवती को विजय ने एक रात अपने घर बुलाया और बोला कि मुझे शादी करना है। शादी का झांसा देकर विजय ने दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि शादी के झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें