फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाला खोदाई के दौरान कचहरी चौक के एमपी बिल्डिंग की दुकान व उपर मकान में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- दुकान वालों को सतर्क रहने की दी हिदायद, बिल्डिंग से दूर रहने का लगाया नोटिस बोर्ड

- दुकान वालों ने कहा-नाला ढाल कर किया गया है सुरक्षित, दुकान के अंदर भी धंस गई है फर्श
- नगर निगम के अधिकारियों ने कहा- जनहानि न हो इसके लिए तत्काल कर दिए गए हैं उपाए




गोरखपुर। सीएम ग्रीड की सड़क बनाने के लिए नाला निर्माण गोलघर में चल रहा है। शुक्रवार को कचहरी चौक स्थित एमपी बिल्डिंग के एक दुकान व उपर मकान में नाला खोदाई के दौरान दरार आने से हड़कंप मच गया। दरार पड़ने के बाद एहतियातन नगर निगम ने बिल्डिंग के आसपास नोटिस बोर्ड लगाकर दुकानदारों और राहगीरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं नाले को जल्द आरसीसी कर बिल्डिंग को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है।

रविवार को नगर के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। नाले को तत्काल आरसीसी कर और इसके बगल में दरारों को भरकर इसे मजबूती प्रदान की गई। दुकानदार मसूल आलम ने बताया कि नाले को ढाल देकर सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद कई दुकानों के अंदर फर्श धंस जाने की बात सामने आई है। वहीं दुकानदार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दरार बिल्डिंग में आई है लेकिन इसे नाले को तत्काल बनाकर और नीचे दरार भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए हैं। नाले को मजबूत बनाने के लिए उसे आरसीसी (रीइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) में परिवर्तित किया गया है, ताकि आगे किसी तरह का खतरा न रहे। इस कारण कचहरी चौक से जिला परिषद रोड की तरफ का आवागमन थोड़ी दूर तक बैरिकेडिंग कर रोका गया है। बैरिकेडिंग का घेरा मकान व दुकानों के सामने तक बनाया गया है।




पुरानी बिल्डिंग है। नाला की खोदाई के दौरान दरार आ गई लेकिन कोई जनहानि न हो इसके लिए सुरक्षित करने के तात्कालिक उपाय किए गए हैं।
- अमित गुप्ता, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें