फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताल बाजार के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने सुविधाएं देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

ताल बाजार के प्रबंधक ने कहा सारी सुविधा दी जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। नौकायन स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क स्थित ताल बाजार के दुकानदारों ने रविवार को प्रदर्शन किया। यहां लगभग 80 दुकानें हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बिना उद्धाटन और सुविधाओं के ही दुकान का किराया वसूला जा रहा है। इसी तरह उन्होंने 11 सूत्रीय मांगें रखीं। उधर, ताल बाजार के प्रबंधक ने बताया कि सारी सुविधाएं दी जा रही हैं, थोड़ी बहुत जो भी कमियां हैं, उसे भी दूर करा दिया जाएगा।

दुकानदारों का कहना था कि दुकान देते समय कई वादे किए गए थे, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया। दुकानदारों ने मांग कि ताल बाजार का प्रचार-प्रसार करवाया जाए। ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर माइक से पूरे शहर और काॅलोनी में प्रचार कराएंं। साथ ही बैनर लगवाया जाए और पंफ्लेट का वितरण कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान बृजेंद्र सिंह, राकेश पांडे, दीनानाथ, अनुराग, अमित, धर्मवीर जलवंशी, अजय रंजन, सूरज वर्मा, प्रवीण सिंह, आदर्श केसरी, विजय राय, धनंजय, अभिषेक, राहुल, एसके वर्मा, जयराम, सुजीत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रबंधक संजय अग्रवाल ने कहा कि ताल बाजार का उद्धाटन सीएम ने ऑनलाइन किया था, यह जीडीए में दर्ज है। ताल बाजार में हर तरह की सुविधा प्रदान की गई है। जो भी कमियां और दिखेंगी उसे भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें