क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी की मंगलवार को बाबा दानीनाथ शिव मंदिर में आनन- फानन में हुई शादी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नही है। दो साल से किशोरी का प्रेम संबंध महुली क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युवक से चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच कुंवारी पर ही किशोरी गर्भवती हो गई।
पहले परिजन गर्भपात कराने चाहे,लेकिन उसमें सफल नहीं हुए। रविवार को किशोरी ने सीएचसी मलौली में बच्चे को जन्म दी। मामला धनघटा थाने पर पहुंचा। पुलिस और रिश्तेदारों ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। उसके बाद सामाजिक और कानूनी दबाव में प्रेमी को किशोरी को अपनाना पड़ा।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के घर पर महुली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का दो साल पहले आना जाना शुरू हुआ था। धीरे- धीरे किशोरी और युवक के बीच नजदीकियां बढी तो दोनों का प्रेम परवान चढने लगा। युवक उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिया।इसी बीच किशोरी गर्भवती हुई तो उसके परिवार के लोगो तक बात पहुंची। पहले तो परिवार के लोग किशोरी को भला बुरा कहकर डांट फटकार लगाए।