फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत का कारण बनी स्वेटर बुनने की सलाई

Mon, 20 Jan 2020 11:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी (गोरखपुर)।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां स्वेटर बुनने की सलाई ही बच्चे के मौत का कारण बन गई। घटना कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव की है। सोमवार की शाम स्वेटर बुनने की सलाई लेकर छत पर खेल रहा मासूम अचानक नीचे गिर गया। सलाई उसके गले के आर पार हो गई। घटना गांव के पतई के चार वर्षीय बेटे अश्वनी के साथ हुई।
विज्ञापन


उसके चीखने चिल्लाने पर घरवालों को जानकारी हुई। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए, जहां चिकित्सकों नें हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल  पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अश्वनी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें