- श्याम मंडल न्यास के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में दिग्विजयनाथ पार्क में होगा भव्य उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्री श्याम मंडल न्यास के स्वर्ण जयंती महोत्सव में सोमवार को दिग्विजयनाथ पार्क में भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। इससे पहले सुबह खाटू श्याम मंदिर कालीबाड़ी से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
यह जानकारी रविवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान श्याम मंडल न्यास के अध्यक्ष विकास केजरीवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल के अलावा ललित सूरी, निखिल साहू और अरविंद सोनी अपने भजनों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। संयोजक कुंज बिहारी पोद्दार व संरक्षक निर्मल जालान ने बताया कि इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कोलकाता के कलाकारों द्वारा बनाया गया फूल बंगला होगा।
सुधीर टिबड़ेवाल और ओमप्रकाश जालान ने बताया कि सोमवार की सुबह श्री श्याम मंदिर कालीबाड़ी से 1001 निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। किशन गाेयनका और श्याम सुंदर जगनानी ने बताया कि कार्यक्रम में 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान अमित जगनानी, किशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।