गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार यादव को सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ''''नेचर एंड नेचुरल साइंसेज-2026'''' में यंग जूलॉजिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें जलीय पारिस्थितिकी, माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण एवं मोलस्क (घोंघा) आधारित पर्यावरणीय अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए प्रदान किया गया। शिवम वर्तमान में प्रो. विनय सिंह के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। उनका शोध जलीय जैव विविधता, माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण, पर्यावरणीय जोखिम आकलन एवं पारिस्थितिकीय अध्ययन पर केंद्रित है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. विनय सिंह आदि ने बधाई दी है।