फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जो काम सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं : शिव प्रताप शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल 11 मार्च को तेलंगाना के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा-सरकार ने मुझे जो काम सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कोशिश यही रहेगी कि सांविधानिक पद की मर्यादा को बनाए रखूं। हिमाचल प्रदेश में भी इसी भावना के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया।
विज्ञापन


राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत की और सरकार व समर्थकों के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया, उसे चुनौती समझकर हमेशा बेहतर तरीके से निर्वहन करते आए हैं। राज्यपाल ने बताया कि 10 मार्च को वह तेलंगाना जाएंगे और 11 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। 18 मार्च को गोरखपुर आएंगे और नवरात्र के पहले दिन बेतियाहाता स्थित आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह नवरात्र फलाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उधर, तेलंगाना का राज्यपाल बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों को तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें