फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : वाराणसी की शशि ने गोरखपुर की शिखा को दी पटकनी

Sun, 26 Mar 2023 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

40 किलो भार वर्ग में वाराणसी की दीक्षा ने गोरखपुर की अंजलि, 43 किग्रा में वाराणसी की आकांक्षा ने गोरखपुर की मानसी, 46 किग्रा में वाराणसी की प्राची ने गोरखपुर की तान्या तथा 60 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी की राजनंदनी विजेता रहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित - फोटो : केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल निदेशालय उप्र की ओर से केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित अंडर-15 प्रदेशीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। 49 किलो भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की शशि ने गोरखपुर की शिखा को पटकनी दी।
विज्ञापन


40 किलो भार वर्ग में वाराणसी की दीक्षा ने गोरखपुर की अंजलि, 43 किग्रा में वाराणसी की आकांक्षा ने गोरखपुर की मानसी, 46 किग्रा में वाराणसी की प्राची ने गोरखपुर की तान्या तथा 60 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी की राजनंदनी विजेता रहीं।

निर्णायक की भूमिका कुलवेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, चंद्रेश पटेल, राम आशीष, ओमकारनाथ यादव तथा यशवंत सिंह ने निभाई। इसके पूर्व भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, जवाहर लाल यादव, कर्मवीर सिंह, अमरनाथ यादव, शैलेष यादव तथा चंद्रेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें