फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev puja: शनिवार को को पूजन करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, ऐसे दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

Sat, 21 Aug 2021 01:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव की किस तरह से पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है।
विज्ञापन
shani dev - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्याय के देवता शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर किसी पर शनिदेव की टेढ़ी नजर है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं।

विज्ञापन


माना जाता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के अनुसार आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव की किस तरह से पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है।

शनिदेव की आराधना सूर्यास्त के बाद करना अधिक फलदायी माना जाता है। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें। एक कटोरी सरसों का तेल लें। इस तेल में अपनी छवि देखें। फिर इस तेल को किसी गरीब या जरुरतमंद को दान कर दें।
विज्ञापन


शनिवार का दिन ढलने के बाद कुष्ठ रोगियों को काले रंग का पेय पदार्थ पिलाएं। संभव हो तो उन्हें काले रंग के वस्त्र भी दान करें। सात प्रकार का अनाज लें। इस अनाज को अपने सिर से सात बार घुमाएं। फिर चौराहे पर रहने वाले पक्षियों के लिए यह अनाज दान कर दें। संभव हो तो यह रोजाना करें। शनिदेव की प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें