फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के सात प्रोफेसरों को दो साल बाद मिला एक दिन का वेतन

Fri, 15 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिसंबर 2021 का वेतन रोक दिया था डीडीयू प्रशासन ने
विज्ञापन

प्रो. कमलेश के सत्याग्रह का समर्थन करने पर रुका था वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो वर्ष पूर्व प्रो. कमलेश गुप्त के सत्याग्रह के समर्थन पर जिन सात प्रोफेसरों के एक दिन का वेतन रोका गया था, उसे अब जाकर जारी किया गया। इसे लेकर प्रभावित शिक्षक दो वर्षों से प्रयासरत थे।

डीडीयू के हिन्दी विभाग के प्रो. कमलेश गुप्त ने तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए 21 दिसंबर 2021 को सत्याग्रह शुरू कर दिया था। उनके समर्थन में पहुंचने वाले विभिन्न विभागों के सात सीनियर प्रोफेसर्स का एक दिन का वेतन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

सत्याग्रह करने वाले प्रो. कमलेश गुप्त को निलंबित कर दिया गया था। तब से प्रो. कमलेश गुप्त तीन बार निलंबित हो चुके हैं। बाद में तत्कालीन कुलपति ने मामले की नजाकत को देखते हुए सभी सातों शिक्षकों के एक दिन का वेतन जारी करने का आदेश तो कर दिया लेकिन वेतन निर्गत नहीं हो सका था।

डीडीयू शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कार्यभार संभालने के बाद यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद उन्होंने वेतन जारी करने का आदेश दिया। एक दिन का रुका वेतन अब आ गया है।

...
इन प्रोफेसरों का रुका था वेतन
रसायन विज्ञान के प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, गणित के प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार व प्रो. विजय शंकर वर्मा, इतिहास के प्रो. चन्द्रभूषण गुप्त ‘अंकुर’, वाणिज्य विभाग के प्रो. अजेय गुप्ता और हिन्दी के प्रो. अरविंद त्रिपाठी (सेवानिवृत्त)।

...
इसी माह बहाल हो सकते हैं प्रो. कमलेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते 21 नवंबर को प्रो. कमलेश गुप्त का निलंबन और उनके खिलाफ की गई सभी अनुशासनिक कार्रवाइयां समाप्त कर दी थी। इसके बाद उनकी बहाली का मार्ग खुल गया। डीडीयू में इसी महीने संभावित कार्य परिषद की बैठक में उनकी बहाली का निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन

...
कोट
तत्कालीन कुलपति द्वारा इन शिक्षकों के एक दिन का वेतन जारी करने का आदेश किया गया था लेकिन भुगतान नहीं हुआ था। पिछले कुलपति के आदेश को लागू कराकर भुगतान कराया गया है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें