फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Alert: गोरखपुर में मिले एक बालक समेत सात डेंगू संक्रमित मरीज, 11 घरों में मिले मच्छरों के लार्वा

Sat, 29 Oct 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बताया कि पादरी बाजार, जानकी नगर, हरपुर बुदहट, बकसूड़ी झंगहा, तिवारीपुर, रसूलपुर और मोहद्दीपुर में एक-एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। इनकी उम्र क्रमश 19, 28, 20, 22, 22, 11 और 58 साल है।
विज्ञापन
dengue - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले। इनमें एक बालक, एक किशोर समेत अन्य पांच लोग शामिल हैं। हालांकि, विभाग के पिछले छह दिनों के आंकड़ों (23 से 28 अक्तूबर) पर गौर करें तो 34 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इनमें शहर के 22 और ग्रामीण क्षेत्र के 12 मरीज शामिल हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 117 पहुंच गई है। इनमें चार मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बताया कि पादरी बाजार, जानकी नगर, हरपुर बुदहट, बकसूड़ी झंगहा, तिवारीपुर, रसूलपुर और मोहद्दीपुर में एक-एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। इनकी उम्र क्रमश 19, 28, 20, 22, 22, 11 और 58 साल है। इन मरीजों को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। पहले एनएस-वन किट से जांच की गई, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बताया कि 1,098 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया। जांच के दौरान 11 घरों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर दूसरी बार लार्वा मिलता है तो आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें