फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजीयूजी में सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की माता अनुसुइया इकाई की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जीएन सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अश्वनी एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक धनंजय पांडेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायी बनाया।
अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि अश्वनी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और एनएसएस युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम समन्वयक धनंजय पांडेय ने स्वयंसेवकों को शिविर को अनुशासन और सेवा भाव के साथ सफल बनाने का संदेश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन कार्यक्रम अधिकारी सुमन यादव के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें