फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले सात बदमाश बलिया में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो पर घोषित किया गया था 25-25 हजार रुपये का इनाम, सभी गोरखपुर के
विज्ञापन

- गोरखपुर एसटीएफ ने की कार्रवाई, आरोपियों के पास से 35 एटीएम कार्ड, तमंचा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर/बलिया। एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को एसटीएफ ने बलिया से गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो बदमाश अजय दूबे व मोहित साहनी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपियों को बलिया के कोतवाली थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई बलिया पुलिस कर रही है।
आरोपियों के पास से एसटीएफ ने 35 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक तमंचा, एक कारतूस, पांच कीपैड मोबाइल फोन, पांच एंड्राइड मोबाइल फोन, एक कार व 10 हजार आठ सौ रुपये नकद बरामद कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलिया, गोरखपुर, देवरिया कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, मऊ एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ गोरखपुर यूनिट को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपियों को बलिया के बहादुरपुर पुलिया के पास सफेद रंग की कार से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें