फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 130

Tue, 03 Nov 2020 05:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के सापेक्ष स्वस्थ होने वालो की संख्या ज्यादा है। मंगलवार को जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि कोई स्वस्थ नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब तक कोरोना के कुल मामले 5481 हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़कर अब 5364 हो च़ुकी है। वहीं सक्रिय केस की संख्या महज 130 है। अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 87 है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ी है। लोगों को जागरूकता एवं विभाग की ओर से बेहतर ढंग से इलाज के कारण स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है। अब तक 189316 सैंपल की जांच हो चुकी है। लोगों से सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। आने वाले दिनो में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें