फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में 50 जूनियर डाक्टरों की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन

जूनियर रेजीडेंटों ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सेवा संस्थान (एम्स) के 50 जूनियर डाॅक्टरों की सेवा समाप्त होगी। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने इसे लेकर जूनियर डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद जूनियर डाॅक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की है। डॉक्टरों का कहना है कि अनुबंध के आधार पर अभी किसी की दो माह तो किसी की छह माह नौकरी बची है। ऐसे में समय से पहले सेवा समाप्त करना ठीक नहीं है। जूनियर डॉक्टरों ने किसी भी नियम का उल्लंघन भी नहीं किया है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार सौरभ ने जारी नोटिस में बताया है कि जूनियर रेजीडेंट का अनुबंध अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। एक माह बाद उन्हें नौकरी छोड़नी होगी। क्योंकि, अब एम्स में एकेडमिक डाॅक्टर आएंगे, इसलिए जूनियर डॉक्टरों को अब आगे नहीं रखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर जूनियर डाॅक्टरों का कहना है कि पिछले महीने 16 मई को अचानक बैठक बुलाई गई। उसमें एक माह का वेतन रोकने व डिग्री जमा करने को कहा गया। जबकि, सप्ताह में जूनियर डॉक्टर 96 घंटे से अधिक काम करते हैं। नौकरी में कोई अनुशासनहीनता भी नहीं की गई है। इसके बाद भी अनुबंध से पहले नौकरी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर डाॅक्टरों को नोटिस भेजकर एक माह का समय दिया गया है। जुलाई से एम्स में पीजी के कोर्स शुरू हो जाएंगे। अभी एम्स में पीजी की 50 सीटें हैं। इसके बाद एम्स के पास एकेडमिक पीजी के रेजीडेंट मिल जाएंगे। इसकी वजह से जूनियर डॉक्टरों को हटाया जा रहा है।
पकंज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें