फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके पास आवास नहीं हैं उनके लिए पक्के मकान की व्यवस्था करें : सीएम योगी

विज्ञापन
जिनके पास आवास नहीं हैं उनके लिए पक्के मकान की व्यवस्था करें : सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में 400 लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले सीएम : जमीन पर कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनके पास आवास नहीं हैं उन्हें शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के मकान की व्यवस्था की जाए। जमीन पर कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाएं। अधिकारी हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करें।
सीएम योगी ने ये निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही।
विज्ञापन

सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देशित किया कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराई जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के नाम पर मेरे साथ हुआ फर्जीवाड़ा...
जनता दर्शन में एक महिला ने नोएडा के एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। सीएम ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलार कर मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

इनसेट
मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में लगाएंगे हरिशंकरी का पौधा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गोरखनाथ मंदिर के गोशाला में हरिशंकरी पौधे लगाएंगे। यह संयोग है कि इसी दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। ऐसे में पौधेरोपण कर सीएम को शुभकामनाएं देने के क्रम में जिले में कुल 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे।डीएफओ विकास यादव ने बताया कि गोरखपुर मंदिर में कार्यक्रम के बाद अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित होगे। गोरखपुर जिले की 1294 ग्राम पंचायतों एवं तहसीलों में पौधरोपण होगा। बताया कि हरिशंकरी के तीनों वृक्षों पीपल, बदगद व पाकड़ का अत्यंत ही महत्व है। संवाद
विज्ञापन


सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

गोरखपुर। सांगठनिक कार्य के सिलसिले में गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उनसे दोनों राज्यों के अंतरसंबंधों व वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान पर चर्चा की। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान में त्रिवेंद्र रावत को बांसगांव समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली हुई है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे महाभियान के कार्यक्रमों पर बातचीत की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें