फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में सेमिनार, यूजी और पीजी विद्यार्थियों से साझा किए विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल से शनिवार को रीवायर ब्रेन रिइन्वेंट लाइफ विषय पर सेमिनार हुआ। कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित सेमिनार के मुख्य वक्ता टेड्स स्पीकर और जीबी पंत अस्पताल, दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. मोहित दयाल गुप्ता रहे। उन्होंने यूजी और पीजी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। बताया कैसे प्रोफेशनल जीवन के साथ रोजाना योग से मरीजों के संपूर्ण इलाज में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने डॉ. मोहित गुप्ता को सेमिनार आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य, फैकल्टी मेंबर्स, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, तथा यूजी, पीजी और पैरामेडिकल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान छात्रों ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे और चर्चा में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी संवादात्मक और शिक्षाप्रद बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें