फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वगणना : गोरखपुर में उत्साह कम, मंडल में सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनगणना के पहले चरण में हो रही स्वगणना में जिले के लोगों ने कम उत्साह दिखाया है। स्वगणना के आंकड़ों के मुताबिक मंडल में सबसे पीछे गोरखपुर है, जबकि देवरिया में सबसे ज्यादा लोगों ने स्वगणना है। हालांकि, अब स्वगणना के दौरान नेटवर्क और मैपिंग की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन


स्वगणना के लिए अभी आठ दिन बचे हैं, 21 तक किया जा सकता है। लेकिन सप्ताह भर की जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें सबसे कम संख्या गोरखपुर में है। यहां 9888 लोगों ने स्वगणना की है। वहीं, देवरिया में 29464, महराजगंज में 18601, कुशीनगर में 12171 लोगों ने स्वगणना की है। लोगों की कम रुचि को देखते हुए अब प्रशासन ने प्रगणकों को लोगों के बीच भेजने का निर्णय लिया है। स्वगणना को लेकर लोगों को प्रेरित करने के लिए अलग-अलग दिवस निर्धारित किया है, जिसमें संबंधित वर्ग के लोगों से स्वगणना कराई जा रही है। तहसील सदर में बुधवार को जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने स्वगणना की। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, मंत्री सीपी मिश्र, अरूण कुमार मौर्य, मनोज गुप्ता, राजीव सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वगणना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें