फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां की बेटी शिवांगी बनीं साइंटिफिक ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयन
विज्ञापन



सहजनवां। क्षेत्र के ग्राम भरसाड़ गांव निवासी शिवांगी का चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर हुआ है। इनके चयन पर क्षेत्र के लोगों बधाई दी है।
विज्ञापन


शिवांगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद लखनऊ पब्लिक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) चेन्नई से एमएससी की डिग्री ली। वर्तमान में वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से पीएचडी कर रही थीं और उनका शोध का दूसरा वर्ष था। इसी दौरान उनका चयन साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर हुआ। शिवांगी के पिता अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि बेटी ने परिश्रम, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें