वैष्णवी लॉन स्थित हरिओमनगर में सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक बेरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पहलवान राकेश सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर सत्येंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, जेठानंद, गणेश, अभिषेक राय, ममता जायसवाल, श्रीराम सिंह, अनिल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।