फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग प्रकरण: सात दिन की मियाद बीती, नहीं पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गोरखपुर। कोनी में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और पीएसी की महिला बटालियन के लिए अधिग्रहित जमीन पर सात दिन बाद भी जिला प्रशासन ने कोई काम नहीं शुरू कराया। दरअसल, प्रशासन ने त्योहार का हवाला देते हुए एक सप्ताह के लिए सीमांकन रोका था। अब यह मियाद बीत चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बीच जिला प्रशासन की ओर से किसानों की आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

कुशीनगर हाईवे के किनारे जगदीशपुर, कोनी गांव में सीलिंग की 24 एकड़ भूमि है। यहां पर पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और पीएसी की महिला बटालियन भवन के लिए 60 एकड़ जमीन ली गई है। यहां पर बीते बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम जमीन पर कब्जा करने पहुंची। इस जमीन पर पहले से दो सौ किसानों ने धान की फसल रोपी है। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन का पत्थर नहीं लगने दिया। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों से बातचीत के बाद टीम लौट गई। तब त्योहार का हवाला देते हुए एक हफ्ते के लिए सीमांकन का काम रोकने की बात नायब तहसीलदार ने कही थी। सात दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार को किसान दोबारा टीम के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के समर्थन उतरीं काजल निषाद
जगदीशपुर। सपा नेत्री काजल निषाद बृहस्पतिवार की शाम कोनी गांव में पहुंचीं। उन्होंने सीलिंग की जमीन के बारे में जानकारी ली। किसानों से कहा कि किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। सपा किसानों के हित में हमेशा खड़ी रहेगी। किसी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने काजल से बात करके उनको पूरे मामले से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें