गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से संपर्क किया। आदित्य शुक्ला ने बताया कि छात्र बेतहाशा शुल्क वृद्धि से त्रस्त है, इसका प्रमाण यह कि अधिकतर छात्रों ने अभी अपनी फीस नहीं भरी है, जबकि 25 फीसदी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है। संवाद