गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज फेडरेशन की द्वितीय वार्षिक आम सभा सोमवार को लॉज निपाल क्लब में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर पिछले करीब 30 वर्षों से लंबित पेंशन अपडेशन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
सभा की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष एसपी पांडेय ने की। चेयरमैन जेके अग्रवाल ने स्वागत किया। यूनिट सचिव वीपी श्रीवास्तव ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2014 से 2026 तक ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन (एआईबीआरएफ), ऑल इंडिया पीएनबी रिटायरीज फेडरेशन (एआईपीएनबीआरएफ), ईस्ट यूपी लखनऊ और गोरखपुर यूनिट की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार आंदोलन और प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संगठन के प्रयासों से करीब आठ प्रमुख मांगें स्वीकार हो चुकी हैं, जबकि सात महत्वपूर्ण मांगें अभी भी लंबित हैं। इनमें पेंशन अपडेशन सबसे प्रमुख है, जिसका समाधान लंबे समय से नहीं हो सका है।
सभा के विशिष्ट अतिथि एआईबीआरएफ गोरखपुर यूनिट के अध्यक्ष वाईबी त्रिपाठी रहे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनुपम सहाय, एमजे श्रीवास्तव, यूपीएन सिंह, ओपी त्रिपाठी, आरसी द्विवेदी, शिवनंदन सहाय, मोहम्मद अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।