फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माध्यमिक विद्यालयों को मिला बायोमेट्रिक मशीन ठीक कराने केे निर्देश

Wed, 17 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैनुअल के साथ देना होगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सीट, तभी मिलेगा शिक्षकों को वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद अब शिक्षकों के वेतन बिल के साथ प्रधानाचार्य को बायोमेट्रिक अटेंडेंस की कॉपी भी शिक्षा विभाग में जमा करने पर ही वेतन मिलेगा। इस नियम के आने के बाद जिन विद्यालयों में पहले से बायोमेट्रिक मशीन नहीं है या खराब पड़ी है। उसे ठीक कराने के निर्देश डीआईओएस की ओर से दिए गए हैं।

बता दें कि 2019 में पहली बार राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेस को लागू किया गया था। 2020 में कोराना महामारी के समय सुरक्षा के लिहाज से बायोमेट्रिक अटेंडेस को रोक दिया गया था। तक कुछ ही विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेस लगाया जाता था। कोराना के बाद विभाग की ओर से इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में कुछ राजकीय विद्यालयों के साथ नाममात्र के एडेड विद्यालयों में यह व्यवस्था सिर्फ नाम के लिए लागू थी। इनका उपयोग किसी कार्य के लिए नहीं लिया जाता था। अधिकतर विद्यालयों ने विभाग की शिथिलता को देखते हुए इसे खरीदा भी नहीं था। जिनके यहां पहले से बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध थी, उन्होंने उसके मेंटेनेंस पर ध्यान भी नहीं दिया। ऐसे में विद्यालयों में पड़े बॉयोमेट्रिक मशीन खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य करने के बाद विद्यालयों को इस माह में बायोमेट्रिक मशीन सही कराने के लिए समय दिया गया है। विभाग बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर सख्त है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सीट लगाने के बाद ही वेतन बिल पास किया जाएगा।
अब मैनुअल कॉपी के साथ देना होगा बायोमेट्रिक अटेंडेस की सीट
अभी तक शिक्षक प्रति माह उपस्थिति दर्ज करने के लिए अटेंडेंस की मैनुअल कॉपी को विभाग में जमा करते थे। इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद मैनुअल कॉपी के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सीट भी जमा करनी होगी। बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं होने पर शिक्षकों को उस दिन का वेतन गवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्यालयों को बायोमेट्रिक मशीनों को सही कराने के लिए कहा गया है। शासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंट का निरीक्षण भी किया जाएगा। शिक्षकों को विद्यालयों में उपस्थिति दर्शाने के लिए मैनुअल अटेंडेंट सूची के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंट की ऑनलाइन सूची लगाकर देनी होगी।
- डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें