फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाना हुआ और आसान, 13 जुलाई से उड़ान भरेगी दूसरी फ्लाइट

Thu, 09 Jul 2020 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट 13 जुलाई से उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके साथ ही अब टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। गोरखपुर से मुंबई के लिए वर्तमान में स्पाइस जेट का विमान उड़ान भरता है।

विज्ञापन


अब इंडिगो भी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। यह विमान सुबह 8:45 बजे गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।  उधर 13 जुलाई से हैदराबाद की उड़ान, रोजाना हो जाएगी। यात्री कम होने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट अभी तीन दिन ही उड़ान भर रही थी।

वर्तमान में स्पाइस जेट का 180 सीटर विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। मगर मुंबई एयरपोर्ट पर स्लाट खाली न होने से उड़ान की अनुमति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। शेड्यूल तय हो गया है। 13 जुलाई से मुंबई के लिए इंडिगो की भी फ्लाइट शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें