कोविड टीकाकरण के लिए 10 लाख सीरिंज जिले को मिल चुकी है। जबकि 16 लाख अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि एक-दो दिन में सीरिंज आ जाएगी। पूर्वाभ्यास के लिए भी इनका उपयोग किया जाएगा। बता दें कि यह स्पेशल सीरिंज है, जो एक ही बार उपयोग होगा। इसके बाद यह ऑटोलॉक हो जाएगा।
छह सौ किट पूर्वाभ्यास के लिए तैयार
पूर्वाभ्यास के लिए इमरजेंसी दवाओं की छह सौ किट (एनाफिलेक्सिस किट) तैयार की गई है। 11 जनवरी को वैक्सीनेटर व सहयोगियों के साथ ये किट व ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर आदि अन्य जरूरी सामान भी बूथों पर भेज दिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण के दूसरे ड्राई रन की तैयारी पूरी हो चुकी है। हर बूथ के लिए वैक्सीनेटर व सहयोगी तैनात कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों को निगरानी में ड्राई-रन होगा। इस बार ड्राई-रन 100 फीसदी सफल होगा।