फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता : बालक वर्ग में सेंट जोसेफ, बालिका में केंद्रीय विद्यालय ने मारी बाजी

Sun, 10 Nov 2024 05:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पहले सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 39-24 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोसेफ खोराबार और सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जोसेफ खोराबार ने 41-31 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी पब्लिक स्कूल की मेजबानी में चल रही दो दिवसीय अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल में सेंट जोसेफ खोराबार ने 38-13 से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक को पराजित किया। बालिका में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 19-04 से हराया।

विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 39-24 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोसेफ खोराबार और सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जोसेफ खोराबार ने 41-31 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. विशाल त्रिपाठी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों आदित्य सिंह, स्कंद राय, दिलीप वर्मा, आरसी सिंह, एके देव, नुरुद्दीन, दिलीप निषाद, विनय पांडेय एवं एसएस प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके बाद उपविजेता एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। डॉ. विशाल त्रिपाठी ने प्रतियोगिता की अनुमति प्रदान करने के लिए ब्रिगेडियर वी. संतोष (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति), विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों के प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें