- गोरखपुर से दिल्ली, जोधपुर, सियालदह और डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेनों में बर्थ खाली
गोरखपुर। त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में नवंबर के अंत तक कई तारीखों पर बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने 12 नवंबर की शाम की स्थिति के अनुसार विशेष ट्रेनों में खाली बर्थ का ब्योरा जारी किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार विशेष ट्रेन में 22 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की एक बर्थ उपलब्ध है। 29 नवंबर को एसी प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 44 और तृतीय श्रेणी में 331 बर्थ खाली हैं। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन में 27 नवंबर को एसी प्रथम श्रेणी की चार बर्थ उपलब्ध हैं।
03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन में 13 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी की 63 और शयनयान श्रेणी की 148 बर्थ खाली हैं। 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन में 26 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी की 79 और शयनयान श्रेणी की 74 बर्थ उपलब्ध हैं। बनारस-कोलकाता विशेष ट्रेन में 24 नवंबर को एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी की 817 बर्थ खाली हैं।
03528 गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन में 14 नवंबर को एसी द्वितीय श्रेणी की 76, तृतीय श्रेणी की 350 और शयनयान श्रेणी की 390 बर्थ उपलब्ध हैं। 21 नवंबर को इन श्रेणियों में क्रमश: 70, 303 और 131 तथा 28 नवंबर को 77, 342 और 366 बर्थ खाली हैं। वहीं, 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष ट्रेन में 15 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी की 251 और 29 नवंबर को 163 बर्थ उपलब्ध हैं।
-