फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रानीबाग उपकेंद्र के जेई काे नोटिस, मांगा जवाब

Tue, 26 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ओवरलोड उपकेंद्र छोड़ जिले के बाहर जाने पर एसई ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन


गोरखपुर। रानीबाग उपकेंद्र भीषण गर्मी और बढ़ी बिजली मांग के चलते ओवरलोड चल रहा है। यहां तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) मोतीलाल बिना अनुमति मऊ जिला जाने पर अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अधीक्षण अभियंता (एसई) शहर रणजीत चौधरी रविवार रात करीब 11 बजे अचानक रानीबाग उपकेंद्र पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से जेई के बारे में जानकारी ली। कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो एसई ने खुद जेई मोतीलाल को फोन किया। कॉल रिसीव होने पर उन्होंने पूछा कि वह कहां हैं। इस पर जेई ने बताया कि वह मऊ जिले में हैं। एसई ने नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई और सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने बताया कि महानगर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें