फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का छापा: व्हाट्सएप चैट ने उलझाए उद्यमी, लखनऊ के बिल्डर और नेता भी मुसीबत में आए

Mon, 24 Jul 2023 04:29 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बीते अप्रैल में गोरखपुर में छापे के दौरान आयकर विभाग की टीम ने कई जगह छानबीन की थी। उसी दौरान शहर के एक बड़े उद्यमी, लखनऊ के एक बड़े बिल्डर और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि के बीच 20 करोड़ रुपये लेन-देन का एक व्हाट्सएप चैट पकड़ में आया था।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के उद्यमी की व्हाट्सएप चैट ने लखनऊ के रीयल इस्टेट कारोबारी और एक जनप्रतिनिधि को मुसीबत में डाल दिया है। दोनों अब केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। मामला 20 करोड़ रुपये के लेनदेन का है। बताया जा रहा है कि ये रुपये काली कमाई के हैं, जिन्हें अपार्टमेंट बनाने में खपाया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में 14 जुलाई को लखनऊ में एक बड़े बिल्डर से पूछताछ हो चुकी है। जल्द ही सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि से भी पूछताछ हो सकती है। शासन के निर्देश पर राज्य की एक जांच एजेंसी ने गोरखपुर मंडल के संबंधित उद्यमी का रिकाॅर्ड भी खंगाला है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर में छापे के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने कई जगह छानबीन की थी। उसी दौरान शहर के एक बड़े उद्यमी, लखनऊ के एक बड़े बिल्डर और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि के बीच 20 करोड़ रुपये लेन-देन का एक व्हाट्सएप चैट पकड़ में आया था। इसके बाद टीम ने नामी उद्यमी, बिल्डर समेत कई हस्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला था। चार दिन तक लिखापढ़ी चली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा के दो गांव पीएफआई का ठिकाना...पूर्वांचल है निशाना

सूत्र बताते हैं कि यह धनराशि लखनऊ की फर्मों की तरफ से गोरखपुर के उद्यमियों को भेजी गई थी। इसी लेन-देन को व्हाट्सएप चैट पर मैसेज के जरिए पुष्ट किया गया था। लेकिन लापरवाही के चलते उद्यमी ने इस चैट के रिकॉर्ड को मोबाइल फोन से नहीं हटाया। यही लापरवाही अब उनके और उनसे जुड़े पूरे नेटवर्क के लिए गले की फांस बन गई है। एजेंसी के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

साझेदारी में बनवाए कई अपार्टमेंट

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में शहर के बड़े उद्यमी भी हैं। उनके साझेदार ने लखनऊ के महानगर क्षेत्र में एक नामचीन बिल्डर के साथ कई अपार्टमेंट बनवाए हैं। व्यापारिक साझेदार का एक फ्लैट भी इसी अपार्टमेंट में है। सूत्रों ने बताया कि इन उद्यमी व लखनऊ के बड़े बिल्डर के बीच 20 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की पुष्टि होने के बाद एजेंसी की टीम ने जांच आगे बढ़ा दी है। टीम को यह भी पता चला है कि लखनऊ के बिल्डर ने अपने एक साझेदार के साथ मिलकर गोरखपुर में भी कई अपार्टमेंट बनवाए हैं।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें