गोरखपुर खजनी थानाक्षक्षेत्र के हरनही गांव के रवि प्रताप सिंह अपनी पत्नी खुश्बु सिंह के साथ चार पहिया गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में चार पहिया गाड़ी आ गई। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि सिंह को गंभीर घायव अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, हरनही के रणजीत सिंह के पुत्र रवि किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच सुबह के वक्त कुहासे की वजह से अज्ञात वाहन की चपेट में इनकी स्कॉर्पियो आ गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। हादसा लखनऊ बीबीडी थानाक्षेत्र के तिवारीगंज चौराहे पर हुआ।