फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्काॅर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवाचक नौअर चौराहे के पास हुई घटना, स्कॉर्पियो लेकर भागा चालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। थाना क्षेत्र के गोबरहिया-रकहट मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नवाचक नौअर चौराहे के पास अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससके सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नवाचक निवासी राम नयन निषाद (60) पत्नी हिंसा देवी (55) को बाइक पर बैठाकर गगहा की ओर जा रहे थे। वे नवाचक नौअर चौराहे के पास पहुंचे, तभी गोबरहिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद स्काॅर्पियो चालक मौके से गाड़ी सहित भाग गया। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें