फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सातवीं से बारहवीं के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार

Sat, 02 Sep 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश इंस्टीट्यूट की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर के बीच
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आकाश बायजूस के असिस्टेंट डायरेक्टर शिवनाथ कुमार व ब्रांच हेड नीरज रावत ने बताया कि आकाश इंस्टीट्यूट की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर के बीच होगी। परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा में सातवीं से बारहवीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। पास होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


शिवनाथ कुमार शुक्रवार को पार्क रोड स्थित इंस्टीट्यूट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 7 से 15 अक्टूबर के बीच सुबह 10 बजे से रात 9 बजे के बीच आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा 8 और 15 अक्टूबर को दो पालियों में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे और शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूरे देश से 20 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। पिछले साल 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बताया कि परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को सौ फीसदी तक की छात्रवृत्ति के अलावा, शीर्ष स्कोरर को नकद पुरस्कार भी मिलेगा। इस दौरान आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम-2023 के 14वें संस्करण का अनावरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें