फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक मॉडलों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

विज्ञापन
गोरखपुर के एमएसआई इंटर कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शन?
विज्ञापन
वैज्ञानिक मॉडलों में दिखी बच्चों की प्रतिभा
विज्ञापन

गोरखपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत मंगलवार को एमएसआई इंटर कॉलेज में जनपदीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा वैज्ञानिक सोच दर्शाते मॉडल से देखने को मिली। इस दौरान बच्चोें के मॉडलों को लोगों ने खूब सराहा।
बच्चों ने जल संरक्षण, अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी, सोलर सिटी, वेदर मशीन, ट्रैफिक इंडीकेटर, स्मार्ट राईस स्कैनर, स्मार्ट व्हील चेयर, एडवांस बाइक स्टैंड, हाइड्रोलिक क्लैपिंग हैंडक्रंन, स्मार्ट हेलमेट जैसे बेहतरीन मॉडल बनाए। प्रतियोगिता में चयनित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर के 79 में से 52 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में देवरिया की नेहा यादव ने फ्लोर क्लिनिंग मशीन, गोरखपुर के अमरनाथ निषाद ने ऑटोमेटिक सॉलिड वेस्ड कलेक्शन बाक्स, गोरखपुर के अयान अहमद ने पर्वतीय तीव्र मोड़ पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक इंडीकेटर, कुशीनगर के विकास कुशवाहा ने स्मार्ट डस्टबिन डैट मेट स्कैटर्ड पॉलिथीन, महाराजगंज के दीपांश राज ने ऑटो कंट्रोल ट्रेन सिस्टम, संतकबीर नगर के सोहन तिवारी ने एडवांस बाइक साइड स्टैंड के मॉडल बनाए।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में इंस्पायर अवार्ड के पर्यवेक्षक डॉ. रईस शेख, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. एमएच खान, डॉ. एस डोमनिक राजकुमार शमिल रहे। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन वैज्ञानिक एनआई एफ गुजरात डॉ. मोहम्मद रईस शेख ने किया। मौके पर एमएसआई के प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, मंजूर आलम, नदीमउल्लाह अब्बासी, अब्दुल तुराब, नजमुद्दीन, अहमद तंजीम, तारिक अब्बासी, वलीउल्लाह, दानिश इकबाल, डॉ. इजहार, पीके श्रीवास्तव, एजाज अहमद, अंबिकेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशीय प्रतियोगिता में इनका हुआ चयन
सुशांत यादव, प्रियांशु वर्मा, सोहन तिवारी (संतकबीर नगर), राजकुमार (देवरिया), माईद अहमद (महराजगंज), विनायक तिवारी (गोरखपुर), गुलफशां (सिद्धार्थ नगर), राजन पटेल (कुशीनगर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें