फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला का जल्द पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर विश्वस्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 15.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क मई 2026 तक तैयार हो जाएगा। इसके अलावा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला का आधुनिकीकरण 46.88 करोड़ रुपये की राशि से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री अनिल कुमार ने दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया और पत्रकारों से कहा कि ज्ञान विज्ञान पार्क में प्राचीन भारतीय इतिहास पर गैलरी के साथ क्लासरूम को इनोवेशन हब में बदला जा रहा है। बच्चों और छात्रों के लिए फन साइंस गैलरी, डायनासोर के स्वचलित मॉडल, ओपेन थिएटर, थ्रीडी थिएटर का ऑडिटोरियम और एक्टिविटी लैब बनाई जा रही है।
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र तारों की आभासी यात्रा कर विज्ञान को खेल-खेल में सीख पाएंगे। अनिल कुमार ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, पौधरोपण और नक्षत्रशाला में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कहा कि पार्क को इस तरह विकसित किया जाए कि यह न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए विज्ञान शिक्षा का प्रमुख केंद्र बने।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जीडीए के सचिव पुष्पराज सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह और निर्माण फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, नक्षत्रशाला का आधुनिकीकरण पांच जुलाई 2024 से और विज्ञान पार्क का निर्माण पांच मई 2025 से शुरू हुआ, जिनका कार्य क्रमशः दिसंबर 2026 और मार्च 2026 तक पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें