फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव ड्यूटी में आने वाले पुलिस बल के लिए विद्यालयों में तलाशे ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव-2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान दूसरे जिलों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के लिए चिह्नित विद्यालयों का बुधवार को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों ने पुलिस बल के साथ चिह्नित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान कमरों की संख्या और उनकी क्षमता, शौचालय, पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, भोजन की सुविधा, वाहनों की पार्किंग और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने निरीक्षण में मिली कमियों को दूर कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव ड्यूटी में आने वाले बाहरी पुलिस बल के ठहरने के लिए पहले से पर्याप्त और व्यवस्थित इंतजाम सुनिश्चित करना है, ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें