फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हंगामे और प्रदर्शन के बीच 200 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित, शिक्षकों ने दुर्व्यवस्था पर जताया रोष

Thu, 21 Sep 2023 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अंतरजनपदीय स्थानांतरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 331 शिक्षक गोरखपुर में आए हैं। इन शिक्षकों को तीन जुलाई को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कराया गया था। विद्यालय आवंटन को लेकर स्पष्ट निर्देश न होने के कारण ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में ही अपनी हाजिरी लगा रहे थे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा कार्यालय पर देर तक काउंसलिंग कर जाने के विरोध में प्रदर्शन करती शिक्षिकाएं ।विज्ञप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद गोरखपुर जिले में आए प्राथमिक के सहायक अध्यापकों को विद्यालय के आवंटन के लिए बीएसए कार्यालय पर बुधवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसिलिंग के दौरान विद्यालयों की सूची और विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय न दिए जाने से शिक्षकों ने हंगामा किया। प्रदर्शन व शोर-शराबे के बीच बुधवार को 200 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया। बृहस्पतिवार को शेष 131 शिक्षकों को विद्यालय मिलेंगे।

विज्ञापन


अंतरजनपदीय स्थानांतरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 331 शिक्षक गोरखपुर में आए हैं। इन शिक्षकों को तीन जुलाई को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कराया गया था। विद्यालय आवंटन को लेकर स्पष्ट निर्देश न होने के कारण ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में ही अपनी हाजिरी लगा रहे थे। लंबे इंतजार के बाद 13 सितंबर को प्राथमिक के 20 प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों का आवंटन किया गया।

बुधवार को सहायक अध्यापकों के विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू हुई। सर्वर की धीमी रफ्तार से काउंसिलिंग कई बार रुकी। इस बीच कई शिक्षकों ने विद्यालयों के नामों की सूची को लेकर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सूची से चार-पांच विद्यालय छांटे, लेकिन काउंसिलिंग के दौरान इनमें सभी जगह भरी बताई जा रही है। इसके बाद भी अन्य विद्यालयों को चुनने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। बिना सोचे-समझे विद्यालय चुनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शिक्षकों ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया।

काउंसिलिंग के दौरान दुर्व्यवस्था की शिकायत प्रशासन तक पहुंची। शाम पांच बजे के बाद काउंसिलिंग जारी रहने पर शिक्षकों का रोष बढ़ गया। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को भी होनी है, लेकिन आज ही इसे पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। देर रात शिक्षक घर कैसे जाएंगे।

बुधवार को काउंसिलिंग में महानगर से सटे पिपराइच, जंगल कौड़िया, सहजनवा, ब्रह्मपुर, खोराबार, भटहट ब्लॉक के विद्यालय शिक्षकों की पहली पसंद बने। इन ब्लॉकों में सभी जगह भर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें