गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों से बैठक करके विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था, जलनिकासी और विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने सभी परियोजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया।
कहीं नहीं होना चाहिए जलभराव, निकासी का करें उचित प्रबंध
शहर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की व्यवस्था के बारे में सीएम ने नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने कहा कि लगातार निगरानी रखी जाए। कहीं पर भी जलभराव नहीं होना चाहिए। बैठक में जीडीए की ओर से एकीकृत मंडलीय कार्यालय के प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। उम्मीद है कि कार्यालय के लिए ट्विन टावर के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
सीएम की समीक्षा बैठक में कमिश्न अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे रविंदर गौड़, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल आदि मौजूद रहे।
0000