गोरखपुर। चेंबर ऑफ ट्रेडर्स की तरफ से शनिवार को खूनीपर चौक निकट गोविंद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 78 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान जनहित में बहुत ही मानवतापूर्ण कार्य है। अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मीनाक्षी और संजय गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मनीष चंदवासिया, कमलेश अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल, नीरज जालान, हिमांशु अग्रवाल, संतोष पोद्दार, अशोक जालान, शैलेश अग्रहरी, कृष्ण गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद