फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही अगले चार घंटे की ट्रेनों की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे ने विकसित की है लाइव ट्रेन सूचना वेबपेज, गोरखपुर स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया गया
विज्ञापन


गोरखपुर। अब ट्रेनों की सटीक जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही अगले चार घंटे के ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी। गोरखपुर जंक्शन पर क्यूआर कोड लगा दिया गया है।
विज्ञापन



एनईआर के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इसके लिए ’इन-हाउस वेब एप्लिकेशन’ विकसित किया है। इसके तहत पूछताछ काउंटर पर मैन्युअल रूप से व्हाइट बोर्ड के स्थान पर रियल-टाइम डिजिटल इंटरफेस स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों को सटीक एवं पारदर्शी ट्रेन सूचना उपलब्ध हो सके। यह वेबपेज अगले चार घंटों में गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों की लाइव स्थिति को बताता है। ट्रेनों की दिशा-वार टाइमिंग बताएगा। इसके अलावा डायवर्ट, रेगुलेट तथा निरस्त ट्रेनों को विशेष रूप से हाईलाइट किया गया है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति अथवा अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके। यूआरएल के माध्यम से मोबाइल फोन सहित किसी भी डिवाइस पर इसे एक्सेस किया जा सकता है। इससे यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें