फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुश्ती प्रतियोगिता में सौरभ ने आशीष को दी पटकनी

Wed, 11 Nov 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के माड़ापार गांव में आयोजित 120 वर्ष पुरानी प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर हॉस्टल के पहलवान सौरभ ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए 75 से 86 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने नंदानगर के आशीष को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने चार भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश की। 62 से 74 किलोग्राम वर्ग में कृष्णानगर के जनार्दन यादव ने संतकबीरनगर के आशीष यादव को हराया। 75 से 86 किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर हॉस्टल के सौरभ ने नंदानगर के आशीष को पटकनी दी। वहीं, 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कृष्णानगर के धर्मेंद्र चौहान ने रेलवे स्टेडियम के वीरेश कुंडू को पराजित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पहलवानों को 20 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वालों को 10 हजार रुपये दिए गए। तीसरे स्थान के दो खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इसके अलावा उपविजेताओं को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की मिट्टी में काफी दम है। यहां के पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि 120 वर्षों से चली आ रही परंपरा को जीवंत रखना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम, पूर्व राज्यमंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू सहित कुश्ती संघ कुशीनगर के अध्यक्ष एवं आयोजक दीपक कुमार सिंह दीपू, कोच चंदविजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजीव प्रताप सिंह, सतीश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें