फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नीना थापा बना कबड्डी लीग का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कर्नल कुशल सिंह थापा मेमोरियल इंटर स्कूल कबड्डी लीग में मेजबान नीना थापा इंटर कॉलेज चैंपियन बना। नीना थापा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने भगत सिंह जूनियर हाईस्कूल, जंगल चौरी को 33-26 से शिकस्त दी। सत्यम निषाद को बेस्ट रेडर और विकास गुप्ता व प्रिंस कुमार को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शहीद भगत सिंह जूनियर हाईस्कूल ने नीना थापा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिलबिलवा को 34-24 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में नीना थापा इंटर कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 33-16 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनिंद्र सिंह बैंस (कमांडेंट एवं डीडीजी) व विशिष्ट अतिथि कर्नल हरिहर उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष नीलम सोलोमोन, प्रबंधक सीमा श्रीवास्तव, सदस्य रामायन श्रीवास्तव, शिवांगी कौशल और प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें