फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम हॉस्पिटल प्रकरण: गर्भवती महिला की मौत मामले में अस्पताल संचालक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Tue, 31 Jan 2023 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस रामवदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में रंजीत और कथित नर्स गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट बासस्थान रोड पर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में एक चार माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में तीसरे फरार आरोपी सुभाष को मंगलवार की सुबह भटहट से पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। हॉस्पिटल संचालक के बेटे रंजीत एवं नर्स गीता को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भटहट बासस्थान रोड स्थित सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी की भोर में एक गर्भवती महिला सोनावत की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस हॉस्पिटल संचालक के बेटे रंजीत निषाद के खिलाफ इण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा में केस दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसमें हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद जैनपुर टोला सत्यनगर थाना गुलरिहा, नर्स गीता निवासी पनियरा महराजगंज, चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार सरोज निवासी प्रयागराज, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन नागेन्द्र राम निवासी बरवां खास थाना कप्तानगंज कुशीनगर, वार्ड ब्वाय अरुण कुमार निवासी नेवास पोखरा थाना पनियरा, वार्ड ब्वाय दिनेश निवासी चंदरपुर गोबरी थाना रामकोला कुशीनगर का नाम प्रकाश में आने पर बढ़ाया गया। जिसमें से रंजीत निषाद व गीता को पुलिस जेल भेज चुकी थी। अन्य फरार चल रहे थे।

20 जनवरी को कोर्ट ने चिकित्सक सहित उपरोक्त पांचों फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी की थी। गुलरिहा पुलिस ने दो मुकदमों में वांछित हॉस्पिटल संचालक सुभाष यादव को मंगलवार की सुबह भटहट बाजार कस्बे से गिरफ्तार कर इण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यह था मामला
सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस रामवदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में रंजीत और कथित नर्स गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने मामले में दूसरा केस एसीएमओ डॉ. एके सिंह की तहरीर पर डॉ. सुनील कुमार सरोज व संचालक सुभाष निषाद के खिलाफ दर्ज किया था। दोनों फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें