फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू नदी का जलस्तर स्थिर...बरहज में अब भी नदी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर

Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में सरयू नदी को छोड़ सभी नदियां खतरे के निशान से ढाई से दो मीटर नीचे बह रही हैं। सरयू नदी का जलस्तर रविवार से स्थिर है, फिर भी वह बरहज में खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर बह रही है। प्रशासन का कहना है कि बड़हलगंज ब्लाॅक के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि सरयू के किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि सरयू नदी में आई बाढ़ की वजह से खजनी तहसील के दो गांव तथा बड़हलगंज ब्लाॅक के कई और गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी अयोध्या से लेकर बरहज तक खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। इसकी वजह से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों में प्रशासन की ओर से नाव लगाई गई हैं। प्रशासन की ओर से केवल बड़हलगंज ब्लाॅक के छह गावों को बाढ़ के पानी से घिरा बताया जा रहा है, जबकि खजनी तहसील के नरगड़ाजंगा सिंह व नरगड़ा शिवदत्त सिंह गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। अन्य कई गांवों के किनारे नदी का पानी पहुंच गया है। इसके चलते उन गावों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें