फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू फिर पहुंची खतरे के निशान के करीब

Tue, 30 Jul 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर नीचे है नदी का जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सरयू नदी एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। वह खतरे के निशान से मात्र 18 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। उसके बढ़ने का क्रम जारी है। वहीं, जिले की अन्य सभी नदियों का जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरयू नदी जहां से निकली है वहां पर बारिश हुई है, इस नाते जलस्तर बढ़ रहा है।
जिले में बहने वाली सभी नदियां नेपाल की पहाड़ियों से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पूर्वांचल के जिलों में आई हैं। जिस क्षेत्र में बारिश होती है उस क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ता है। एक मात्र सरयू नदी है जिसका जलस्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। रविवार को उसका जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर नीचे था, लेकिन नदी स्थिर थी। सोमवार को जलस्तर नौ सेंटीमीटर बढ़ा और उसके बढ़ने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.74 मीटर नीचे हो गया है। जबकि रोहिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.96 मीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर 2.50 मीटर लाल निशान से नीचे हो गया है। जबकि कुआनो नदी खतरे के निशान से 1.81 मीटर नीचे आ गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी नेपाल में जहां से निकली है उस क्षेत्र में बारिश होने के कारण उसका जलस्तर बढ़ रहा है। अन्य नदियों के क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण वे खतरे के निशान से लगातार नीचे जा रही हैं।
- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें