फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ट्रॉफी : टीम ट्रायल के लिए गोरखपुर के छह खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फुटबॉल लीग संतोष ट्रॉफी के ट्रायल के लिए गोरखपुर के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 27 और 28 नवंबर को मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में संतोष ट्रॉफी की टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल देंगे।
विज्ञापन

फुटबॉल संघ के मंडल सचिव हमजा खान ने बताया कि 27 व 28 नवंबर को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के फुटबॉल मैदान पर संतोष ट्राॅफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके लिए गोरखपुर के छह खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें आदित्य, रविराज, मोहम्मद तौसीफ, गौरव, सरफराज और महेश शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आमंत्रित खिलाड़ी अपने समस्त अभिलेखों के साथ 26 नवंबर की शाम तक सचिव जिला फुटबाल संघ, मेरठ या ऑब्जर्वर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ को रिपोर्ट करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें