गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में आरोपी बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद वांछित देवरिया बीएसए कार्यालय के निलंबित लिपिक संजीव सिंह ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अभिषेक चतुर्वेदी की अदालत में हाजिर होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में नामजद आरोपी संजीव सिंह देवरिया जिले के रामनाथ कॉलोनी का रहने वाला है। बीते 22 फरवरी को गुलरिहा थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद से वह भागा हुआ था।