फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संजीव गुलाटी निर्विरोध महासचिव व नीरज संयुक्त सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात संपन्न हुआ गोरखपुर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार देर रात को हुआ। डॉक्टर संजीव गुलाठी निर्विरोध महासचिव चुने गए। जबकि, संयुक्त सचिव पद पर नीरज मातमहेलिया ने 100 मतों से जीत हासिल की। इसके अलावा 13 पदों पर हुए चुनाव में आठ निर्विरोध चुने गए। सिर्फ पांच पदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में शुभेंदु सचिव स्टोर, मृत्युंजय पांडे सचिव बैडमिंटन, अनुज अग्रवाल सचिव स्विमिंग एंड हेल्थ, संजीव निभानी सचिव कार्ड, रोहित अग्रवाल सचिव बिलियर्ड्स, नितिन श्रीवास्तव सचिव बिलियर्ड्स, रत्नेश रमन दास सचिव टेनिस एंड स्क्वैश के पद पर निर्विरोध चुने गए। विकास भाटिया 100 मतों से जीते, जबकि नरेंद्र सिंह गंभीर 82 मतों से जीत कर सेक्रेटरी बने। इसके अलावा सचिव कल्चर अमित कुमार वर्मा 16 मतों और सचिव लाइब्रेरी आशुतोष अग्रवाल 126 मतों से जीते। क्लब के 780 सदस्यों में से 610 वैद्य मतदाता थे। उनमें से 436 ने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें