फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां-बाप का इकलौता बेटा था बृजमोहन, सात दिसंबर को तय है बहन की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
कसिहार (गोरखपुर)। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर बगहा वीर बाबा मंदिर के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार बृजमोहन साहनी (20) की मौत हो गई। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। सात दिसंबर को उसकी बहन की शादी तय है। वह मंगलवार को परिचित दो लड़कियों को उनके घर कौड़ीराम छोड़ने गया था। लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, भरवल गांव निवासी दीनानाथ साहनी का बेटा बृजमोहन साहनी कौड़ीराम सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। 28 नवंबर को साथ में बगल के गांव की एक छात्रा की शादी में शरीक होने अपने दोस्त बेलीपार थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी हरिकेश कुमार के साथ कसिहार स्थित एक मैरिज हॉल में गया था। जयमाल कार्यक्रम के बाद शादी में शरीक होने आई गजपुर की दो लड़कियों को छोड़ने बाइक से बृजमोहन कौड़ीराम चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय हादसा हो गया। बृजमोहन के मौत खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां उर्मिला देवी, बड़ी बहन पूनम व प्रियंका और छोटी बहन मधु व पिता दीनानाथ बेसुध हो जा रहे थे। बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर को बड़ी बहन पूनम की हल्दी और 7 दिसंबर को शादी होनी तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें